नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अंदर नौ ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की गणना के आधार पर ही भविष्यवाणी होती है। इनकी स्थिति में छोटा सा परिवर्तन भी सभी 12 राशियों के लोगों पर प्रभाव डालने लगता है। इस अप्रैल महीने में तो सभी नौ ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रही हैं। ग्रहों की स्थिति में इतने बड़े उलटफेर का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष में अप्रैल महीने में इतने बड़े पैमाने पर हो रहे परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े- Ganesh Ji का क्रोध शांत कर ब्रह्मा जी ने कैसे कराई शादी, जाने श्री गणेश के विवाह की कहानी
बनने जा रहा है धनराज का योग
अप्रैल 2022 में ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत तो चंद्रमा के राशि परिवर्तन से हो गई है।लेकिन अब 7 अप्रैल को मंगल ग्रह,8 अप्रैल को बुध ग्रह, 12 अप्रैल को राहु केतु, 13 अप्रैल को गुरु ग्रह, 14 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। जिसके बाद में 27 अप्रैल को शुक्र और 29 अप्रैल को शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। यह स्थितियां चार राशि वालों की कुंडली में हंस योग,राजयोग और धनराज योग जैसे बहुत ही शुभ योग बनाने जा रहे हैं। जिससे कि इन राशि के लोगों को जमकर धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए इन सभी नौ ग्रहों का गोचर बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाला है। इसके जातकों की कुंडली में बहुत ही शुभ माने गए हंस योग और रोचक योग बनने जा रहे हैं। यह योग इन्हें नौकरी और व्यापार में जमकर सफलता प्रदान करवाएंगे। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही साथ कारोबारी कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों के लिए यह पूरा महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़े- इन तारीखों में जन्मे लोगों पर देवगुरु बृहस्पति रहते हैं मेहरबान, नहीं रहती किसी चीज की कमी
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ धन राजयोग बनने जा रहा है। यह योग इस राशि के जातकों को बहुत ही तगड़ा लाभ प्रदान करवाएगा। ज्यादातर कारोबारियों को खूब लाभ होने वाला है। विदेश से पैसा प्राप्त हो सकता है। किस्मत की सहायता से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की कुंडली के अंदर राजयोग बनता नजर आ रहा है। जो कि इस के जातकों को बड़ी तरक्की प्रदान करेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट प्राप्त होगा और साथ ही साथ व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा भी होने की संभावना है। निवेश के लिए यह बहुत ही अच्छा समय नजर आ रहा है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों की कुंडली में भी राजयोग नजर आ रहा है। यह लोग उन्हें पैसे के साथ-साथ नए घर और गाड़ी खरीदने का भी योग बनता नजर आ रहा है। इस राशि वालों के लिए 29 अप्रैल के बाद का समय भी बहुत ही शानदार रहने वाला है क्योंकि उन्हें शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति प्राप्त हो जाएगी।