Chanakya Niti: चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ बातों का बेहद ही ख्याल रखना चाहिए। कभी-कभी जरा सी लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है। इसी कारण से मेहनत बेकार चली जाती है। आचार्य चाणक्य जी (Chanakya Niti) ने कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से पूरे देश भर में जाना जाता है। चाणक्य का संबंध प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय से रहा है। चाणक्य यहां पर आचार्य रह चुके थे। चाणक्य कूटनीति के माहिर माने जाते थे। इसी के साथ-साथ उन्हें अर्थशास्त्री में भी निपुण माना गया था। चाणक्य के मुताबिक इन बातों का बेहद ही ख्याल रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें-Chanakya Niti: युवावस्था में ऐसी आदतों से रहें दूर, वरना खत्म हो जाएगा आपका जीवन
सोचे हुए काम को रखें गुप्त (Chanakya Niti)
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक मन में सोचे हुए काम के बारे में कभी भी किसी को जानकारी ना दें। उसका ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक जो ऐसा करता है उसे कार्य में सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। मन में सोचे गए काम को मंत्र के समान गुप्त रखकर उसे पूरा करना चाहिए। मन की बात को हमेशा गुप्त रखकर निरंतर काम में जुटे रहना चाहिए।
अगर कोई इंसान किसी काम में जुटा हुआ होता है तो उस काम का किसी से भी जिक्र ना करें। अगर आप किसी को बता देते हैं तो उस कार्य के पूरे होने पर हंसी उड़ जाती है। वहीं दूसरी और शत्रु को पता चल जाने पर वह इस में अवरोध कुछ कम करने की कोशिश करता है। इसीलिए कार्य को पूर्ण होने तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि जैसे ही काम पूरा होगा सभी को अपने आप ही पता चल जाएगा। वेदों में भी यही बताया गया है कि ध्यान केंद्रित, चिंतन मनन और गुप्त रूप से काम करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें-सोने से पहले कर लें सिर्फ इन 3 मंत्रों का जाप, अगले दिन पूरी तरह बदल जाएगी किस्मत
बनाए योजना
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक जो लोग योजना बनाकर अपने काम को करते हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होती है। जो लोग बिना योजना के काम को करते हैं उन्हें सफलता कभी भी प्राप्त नहीं होती या फिर बहुत संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता प्राप्त होती है। इसीलिए योजना बनने के बाद उस पर गंभीरता से काम करना चाहिए। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठोर परीक्षण करने के लिए तैयार अवश्य रहना चाहिए। परिश्रम से घबराने वाले को सफलता प्राप्त नहीं होती है। जो लोग भी योजना बनाकर कार्य करते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है।