नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के ज्यादातर हर मामले में काम आ जाती है। फिर चाहे वह बात तो जीवन में सफलता प्राप्त करने की हो, मुसीबतों से छुटकारा प्राप्त करने की, धनवान बनने की या फिर संकटों से बचाव करने की यह सभी बातें चाणक्य नीति में बताई गई है। आचार्य चाणक्य की बताई हुई नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक बताई जाती है। चाणक्य नीति में बताया गया है कि अगर आप जीवन में मुसीबतों और पछतावा से बचाव करना चाहते हैं तो कुछ लोगों से कभी भी विवाद ना करें। इन लोगों से विवाद करना आपको बहुत ही हानिकारक हो सकता है।
इन लोगों से नहीं करना चाहिए विवाद
चाणक्य नीति के अनुसार इन लोगों से विवाद करने पर जीवन में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मूर्ख व्यक्ति: आचार्य चाणक्य बताते हैं कि कभी भी मूर्ख व्यक्ति से वाद विवाद ना करें। इससे ना सिर्फ आप अपना समय बर्बाद कर देते हैं बल्कि वह आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आप की छवि भी खराब करने में सक्षम होता है। इसीलिए यह बेहतर होगा कि मूर्ख व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
दोस्त: अच्छा और सच्चा दोस्त हर सुख दुख का साथी बन जाता है। अगर उससे विवाद हो जाता है तो आप अपने जीवन में एक बहुत प्यारा और भरोसेमंद रिश्ता खो बैठते हैं। इसी के साथ साथ अगर दोस्त का मन बदल जाता है तो वह आपके कई ऐसे खुलासे भी कर देता है कि आपको उससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े- सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में करने जा रहे गोचर, अप्रैल में दूर हो जाएंगे इन 3 राशि वालों के दुख-दर्द
परिजन: अपने मां-बाप,भाई बहन,पति या फिर बच्चों से कभी भी ऐसे विवाद नहीं करना चाहिए यह रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाए या फिर मन में गांठ पड़ने लग जाए। ऐसी गलती आपको जीवन भर के लिए दुख प्रदान कर सकती है।
गुरु: गुरु की जीवन में बहुत ही अहम भूमिका होती है। वह सुखी और सफल जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन दिखाते हैं। चुनौतियों से निपटने के तरीके भी बताते हैं। आप को ज्ञान भी प्रदान करते हैं। लिहाजा रूप से गुरु से कभी भी विवाद नहीं करना चाहिए वरना आप गुरु कृपा से वंचित हो जाएंगे।