Vastu Tips of Griha Pravesh: साल 2022 आ चुका है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी पर बहुत ही गहरा असर पहुंचा है। इस बीच लोग आवश्यक सावधानियां बरतकर अपने जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ लोग नए साल पर नए Griha Pravesh करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन खरमास के चलते 14 जनवरी तक कोई भी शुभ मुहूर्त इसके लिए नहीं था। लेकिन अब शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार खरमास के दिनों में गुरु का प्रभाव क्षीण पड़ जाता है। इसीलिए कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं किए जाते हैं। जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं तो खरमास खत्म हो जाता है। जिसके पश्चात सभी शुभ कार्य शुरू कर दिए जाते हैं। इसीलिए आप भी अब Griha Pravesh करवाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अपनाना आपके लिए काफी शुभ हो सकता है।
यह भी पढ़े :-OTT पर रिलीज हो सकती है Ranveer Kapoor- Sanjay Dutta की फिल्म ‘ Shamshera ‘, डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने बताई सच्चाई
Griha Pravesh के लिए वास्तु के कुछ नियम
1. ज्योतिष के अनुसार शुभ दिन और शुभ समय में ही गृह प्रवेश करवाना चाहिए। अगर आप अपने घर का गृह प्रवेश जनवरी में करवाना चाहते हैं तो स्थानीय पंडित से सलाह लेकर शुभ तिथि निकल वाले और उसी पर ग्रह प्रवेश करवाएं।
2. Griha Pravesh वाले दिन घर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा करके उनकी प्रतिमा अवश्य स्थापित करनी चाहिए। लेकिन इस समय एक चीज का अवश्य ख्याल रखना चाहिए कि भगवान श्री गणेश जी का मुख पूर्व की दिशा में होना चाहिए। इसी के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्ति भी पूर्व की दिशा में ही रखनी चाहिए।
3. गृह प्रवेश वाले दिन सुबह पानी में नमक डालकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। अगर आप चाहते हैं तो रोजाना पानी में नमक डालकर घर में पोछा लगा सकते हैं। इससे आपके घर की जो भी नकारात्मक ऊर्जा होगी वह दूर हो जाएगी।
4. घर के मेन दरवाजे को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहिए। मेन दरवाजे पर तोरण लगाए और स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाएं। इसी के साथ-साथ आप एक खूबसूरत रंगोली भी बना सकते हैं। इससे माँ लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
5. घर प्रवेश वाले समय में दाहिने पांव सबसे पहले घर में रखने चाहिए। इसके बाद ही अपना बायां पैर घर में रखें।
6. Griha Pravesh वाले दिन बहुत कम लोगों को आमंत्रित करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अधिक लोग रहने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में रह रहे लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।