आसानी से बनवाएं Driving License, जानिये पूरी प्रक्रिया

By | August 1, 2022

Driving License: मोटर वाहन चलाने के लिए Driving License की जरूरत तो सभी को होती है। जिन लोगों के पास वैध Driving License होता है, केवल वही लोग आधिकारिक तौर पर मोटर वाहन चलाने के योग्य होते हैं। यह तो सभी को पता होगा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मोटर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर चालान भी भरना पड़ सकता है। इसलिए, अगर आपने अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है और फिर भी आप मोटर वाहन चलाते हैं तो तुरंत ऐसा करना बंद कर दीजिये और पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं।

Driving License बनवाने की प्रक्रिया के केवल दो हिस्से हैं। सबसे पहले लर्निंग बनता है और उसके बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। यहाँ हम आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाने के प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी देंगे और इसके साथ साथ यह भी बताएंगे कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

लर्निंग Driving License के लिए अप्लाई कैसे करें?

—- https://sarathi.parivahan.gov.in/ पर जाएं.
—- अपना राज्य चुनिए।
—- Learner License में जाकर Application for New Learners License पर क्लिक करिये।
—- Learner License, Application Form को भरें और फिर Next पर क्लिक कर दीजिये।
—- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कीजिये।
—- पेमेंट मोड चुनकर भुगतान कीजिये।
—- इसके साथ ही, RTO विजिट के लिए स्लॉट चुनिए।
—- फिर सभी दस्तावेजों के साथ RTO ऑफिस विजिट कीजिए।

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

—- लर्निंग Driving License का भरा हुआ फॉर्म।
—- पासपोर्ट साइज फोटो।
—- निवास प्रमाण पत्र (Domicile) (बिल बिल, लीज/रेंट एग्रीमेंट)
—- वैध सरकारी ID प्रमाण पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट).

इसके बाद आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाना पड़ेगा। इसके लिए अलग से फीस जमा करनी होती है और साथ ही RTO में फाइनल टेस्ट देना होता है। उसके बाद ही परमानेंट Driving License बनता है।

यह भी पढ़ें : अगर कम कीमत में खरीदना चाहते हैं Hyundai i20, तो यहाँ जानिये ऑफर की पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें : Sunroof In Alto: सनरूफ वाली मारुति ऑल्टो आई नजर, देखने वालों के उड़ जाएंगे होश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *